नगर में धूमधाम से निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत जन जागरण यात्रा

विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में झांकियों में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
वंदे मातरम, भारत माता के जयकारों के साथ गुंजायमान हुआ शहर
कृष्ण देवी बालिका डिग्री कालेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर में धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा शुरु होकर भारतीय संस्कृति की छठा विखेरते हुए बद्री विशाल महाविद्यालय के समीप स्वराज कुटीर तक निकाली गई। विभिन्न तरह की पोशाक पहने बच्चों ने भाग लिया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक व विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि प्रांतों की वेशभूषा में लोग नजर आये। अयोध्या से आयी मण्डलीय द्वारा नेतृत्य आकर्षण केंद्र रहा। यात्रा में कृष्णा देवी बालिका महाविद्यालय लोहिया पुरम आवास विकास की छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। महाविद्यालय कृष्णा देवी की छात्राएं महाराष्ट्रीयन और बांग्ला वेशभूषा में सम्मिलित हुई। नये भारत व पंच परिवर्तन का संकल्प पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी अपनाओ, संविधान के ७५ वर्ष का शांति संदेश, अयोध्या की दिवारी, मुन्नालाल राठौर का आल्हा, नब्बू की भजन मण्डली एवं संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक मिश्रा ने व्यवस्था देखी। प्रांतीय पदाधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह राठौर, गौरव मिश्रा आदि पदाधिकारी शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। रेलवे रोड, चौक व नेहरु रोड पर संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दीप संस्था प्रमुख निमिष टंडन ने भी यात्रा का स्वागत किया। स्वराज कुटीर में यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर सर्वेन्द्र शुक्ल, अखिलेश पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित, नारायन दत्त द्विवेदी, श्वेता दुबे, सुधेश दुबे, अनुभव सारस्वत, नरेन्द्र पाण्डेय, डीएस राठौर, संदीप चतुर्वेदी, वीरेन्द्र सिंह राठौर, सुबोध वर्मा, बीके शोभा, अमन अवस्थी, गौरव मिश्रा, सुबोध शुक्ला, रविन्द्र भदौरिया, उज्जवल, नमन, पूनम शुक्ला, मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, सौरव शुक्ला, डा0 सचिन दुबे, आदेश अवस्थी, कविता शुक्ला, रितु शुक्ला, वैभव सोमवंशी, विनोद अग्निहोत्री, विनय अग्रवाल, श्यामजी गर्ग, बबिता पाठक, रोहित शर्मा, रेखा शुक्ला, मीरा सिंह, प्रीती तिवारी, अर्चना वर्मा, चित्रा अग्निहोत्री, सरदार जगदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, छात्रायें व विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *