फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाराणा प्रताप की पूर्ण तिथि पर करणी सेना ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। गंगा तट पर बने नए घाट में से एक घाट का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की। पूर्व विधायक महरम सिंह की स्मृति में मूर्ति लगवाए जाने हेतु अभियान चलाने का संकल्प लिया।
बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा ने महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया। संगठन के संरक्षक दिनेश तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने पूरा जीवन संघर्षों में व्यतीत किया, लेकिन वह मुगलों के सामने कभी नहीं झुके। उन्होंने स्वाधीनता सम्मान और स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक बलिदान दिया। उनके जीवन चरित्र को युवाओं को अनुसरण करना चाहिए। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सिखाया की स्वाधीनता से बढक़र कोई चीज नहीं है। दृढ़ निश्चय से बड़ी से बड़ी शक्ति को हराया जा सकता है। उन्होंने पांचाल घाट पर बनकर तैयार हुए नए घाट में से एक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान विक्की ठाकुर, अखिलेश तोमर, राहुल सोमवंशी, अर्पण राणा, मनोज सिंह गौर, उदय चौहान, शिवम् सिंह, सिप्पू ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु सोमवंशी, वैभव सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर करणी सेना ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
