
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सीओ के पूछताछ करने पर मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता ने गर्दन पर छुरी माकर बेल्टो से पीटा, गला दबाकर की हत्या, पांच अन्य भी थे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लम्बे समय से बीमार चल रही पत्नी के साथ पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उपचार के लिए लोहिया ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतका के पुत्र से पूछताछ की।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र सिद्धार्थ नगर नवदिया निवासी 30 वर्षीय शोभा पत्नी जितेन्द्र किराये पर रहती थी। बीती रात बाथरुम के पास उसी घर में रह रहे किरायेदार को अचेत अवस्था में पड़ी मिली। किरायेदार ने तुरन्त उसके पति को जितेन्द्र को जानकारी दी। वैसे ही वह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मृतका के परिजनों व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें मृतका के पिता नाहर सिंह ने दर्शाया कि उन्होंने पुत्री शोभा का विवाह 2013 में जितेन्द्र सिंह पुत्र उग्रपाल निवासी नवदिया के साथ किया था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताडि़त करते थे। एक पुत्र अभिनव उम्र ९ वर्ष है। टीवी की बामारी होने के कारण ससुरालियों ने रहने नहीं दिया। दो साल मायके में रहने के बाद ससुरालियों को बुलाया, लेकिन ससुरालीजन पुत्री को लेने नहीं आये। 10 मई 2016 को दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया। दो साल केस चलने के बाद ससुरालीजन कोर्ट के आदेश पर सुलह समझौता कर लिया। जितेन्द्र की मां, बाप व बहनों ने घर में रहने नहीं दिया। जिसके बाद जितेन्द्र मेरी पुत्री शोभा के साथ किराये के मकान में अलग रहने लगा। जितेन्द्र उसे को आये दिन धमकी देता था। बीती रात 2 बजे पुत्री की हत्या करने के बाद ३ बजे जानकारी दी, जबकि घटना की जानकारी मकान मालकिन ने 2:30 बजे ही दे दी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सीओ ने मृतका के पुत्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता जितेन्द्र ने मां की गर्दन पर छुरी मारी थी और बेल्टो से मारा पीटा तथा गला दबा दिया। इस दौरान पांच लोग अन्य भी थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गयी है, मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
