दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कंपिल,समृद्धि न्यूज। शौच करने गई युवती को सरसों के खेत में ले जाकर मुस्लिम युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीडि़ता की मां की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार के जेल भेज दिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि पांच दिन पूर्व शाम उसकी बीस वर्षीय पुत्री खेतों में शौच करने गई थी। खेत पर पहले से मौजूद गांव के ही प्रधान का पौत्र महसीम, साथी जरशीद, तस्लीम व खुर्शीद युवती को सरसों के खेत में खींचकर ले गए। युवकों ने युवती के मुंह को बांधकर कपड़े उतार कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती के साथ मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर स्वजन मौके पर आ गए। स्वजनों के आने पर आरोपित युवक मौके से फरार हो गए। पीडि़ता की मां की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच दिन बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर बुधवार सुबह एक आरोपित तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की का रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *