नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर साप्ताहिक बैठक में विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सचिवों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंडाधिकारी अमरेश चौहान ने साप्ताहिक बैठक में ग्राम पंचायत के सचिवों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। जिसमें समीक्षा के दौरान विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी ग्राम पंचायत के सचिवों से मुख्यमंत्री आवास रिचेकिंग तथा क्राफ्ट सर्वे फैमिली आईडी फार्मर रजिस्ट्री अन्नपूर्णा भवन सहित सभी विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बताया कि जिन-जिन के क्षेत्र में अन्नपूर्णा भवन नहीं बने हैं वह तत्काल अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार करें, जिसकी शासन को रिपोर्ट सौंप जाए। वहीं फैमिली आईडी फार्मर रजिस्ट्री में 2 ग्राम पंचायत के सचिवों का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जिसके लिए उन्होंने सम्मानपूर्ण प्रशस्ति पत्र देने के लिए पत्र भेजा है। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार का नाम प्रथम स्थान पर भेजा है। जिससे कि उच्च अधिकारियों के द्वारा उनका सम्मान पत्र दिया जाएगा तथा सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए विकास खंड अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई का भी कार्य पूर्ण हो गया है। आज वह किसी कारण बस मीटिंग में नहीं आ पाए हैं। जब वह कार्यालय पर आएंगे तो उनके नाम पर भी विचार विमर्श किया जाएगा और नाम भेजा जाएगा। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास विभाग सुखदेश कुमार, एडीओ एग्रीकल्चर रविंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार, अरविंद कुमार, मोतीलाल यादव, सुनील कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, कुलदीप राजपूत, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश एकाउंटेंट, प्रवीण गौतम वरिष्ठ लिपिक, आलोक दीक्षित कनिष्ठ लिपिक, राज भारती सहित सभी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।
बीडीओ ने सचिवों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ
