फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी में वांछित 25 हजार इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी, जिसे पुलिस रोका, अपने को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जबावी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपी का नाम राजकिशोर निवासी बलीपुर थाना कमालगंज है। आरोपी राजकिशोर नवाबगंज, शमशाबाद, कमालगंज में हुई चोरियों में वांछित है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
चोरी में वांछित 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
