ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, 06 मोबाइल फोन बरामद

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से ओप्पो कंपनी के 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई जा रही है।

जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार चोर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को निशाना बनाते थे। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, इसी दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें मोबाइल लौटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *