कर्पूरी ठाकुर की शहर में मूर्ति लगवाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीबीगंज अग्रवाल सभा भवन में श्रीवास्तव एकता मंच नंदवंशी द्वारा सभा आयोजित हुई। जिसमें भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर समाज के लोगों ने दीप प्रज्जलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंचासीन युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, पूर्व कानूनगो राजेंद्र श्रीवास्तव, उपदेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, पंचायत विभाग के सेकेट्री डॉ0 महेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व सभासद अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष पर विचार हुआ। अंकुर श्रीवास्तव ने कहा की श्रीवास्तव एकता मंच जल्द ही शासन से कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति शहर के मुख्य बाजार में लगवाने की मांग की जायेगी। कर्पूरी ठाकुर के जीवन परिचय पर विचार विमर्श हुआ। श्रीवास्तव एकता मंच जल्द ही हर वार्ड में वार्ड अध्यक्ष बनाएगा और आने वाले चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा। इस मौके पर टीटू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सर्वेश राही, राकेश श्रीवास्तव, रवीश चंद्र, अनुराग नंदन, राज कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, जीतू, अखिलेश कुमार, शिवांश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
श्रीवास्तव एकता मंच ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती
