राज्यमंत्री असीम अरुण ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

कृषकों से किया संवाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एकीकृत बागावानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन स्थान सांस्कृतिक पाण्डाल मेला श्री रामनगरिया पांचालघाट में उद्यान विभाग द्वारा किया गया। गोष्ठी में राज्यमन्त्री स्वतन्त्र प्रभार समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग असीम अरूण, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि, डीएस राठौर, वीरेन्द्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ एवं जिला विकास अधिकारी एस0के0 तिवारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 तथा कृषकों की मौजूदगी में एकीकृत बागबानी विकास मिशन योजनान्तर्गत समस्त संचालित योजनाओं के बारे में आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने संचालित योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान दी। वहीं औद्यानिक खेती से संबन्धित तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द जाजपुर बंजारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 अरविन्द सिंह, डॉ0 जगदीश मिश्र, डॉ0 विकास चौधरी, डॉ0 महेन्द्र प्रसाद एवं डॉ0 गुंजा जैन पर्यावरणविद् ने जैविक खेती, फसलों में कम से कम खरपतवारनाशक, कीटनाशक एवं रासायनिक खाद के प्रयोग एवं अन्य जानकारी दी गई। डीएम ने जनपद में होने वाले निवेश, भैगालिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राज्यमन्त्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरूण ने यूपी दिवस के उपलक्ष्य में विकसित उत्तर प्रदेश तथा जनपद के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु कषकों को प्रोहत्साहित किया एवं बागवानी में मशीनीकरण से लाभान्वित कृषकों से वार्ता के साथ ही पीएमएफएमई योजनान्तर्गत लाभन्वित लाभार्थी मुनीस गंगवार को अनुदानित धनराशि की सांकेतिक चेक प्रदान की व मनीश सैनी को हाइटेक नर्सरी में शाकभाजी पौध उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *