फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां सरस्वती महामृत्युंजय समाज सेवा समिति के बैनर तले सामूहिक विवाह समारोह मां सरस्वती के पुजारी/आयोजक राजकिशोर शुक्ला के संयोजन में हुए। 26 विवाह संपन्न कराने के लिए दूल्हे पंडा बाग मंदिर से घोड़ी पर बैठकर रवाना हुए। बीच में मठिया देवी मंदिर में दोपहर पुजारी रामकिशोर शुक्ला ने सभी दूल्हों का अभिनंदन किया। बारात का गुडग़ांव देवी मंदिर में अध्यक्ष पवन शुक्ला एवं मां सरस्वती के भक्तों ने स्वागत किया। सभी 26 वर वधुओं ने मंदिर के मंच पर एक दूसरे को जयमाला डालकर अपना जीवन साथी चुना। मंडप पर सभी वर वधुओं का विद्वान पंडितों ने विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। घराती व बाराती को भोजन कराया गया। सायंकाल सभी नवदंपति को नई गृहस्थी के लिए दहेज देकर विदा किया गया। जिन वर वधुओं के विवाह हुए उनमें अरुण कुमार संग रिया सागर, विशाल संग अंशिका, पवन संग दिव्या, अमन संग दिव्या, रमाकांत संग भाग्य श्री, सौरभ संग सलोनी, किशन संग सलोनी, कृष्णा संग सोनिया, अनुज संग हेमा, शोभित संग प्रीति, राजकुमार संग मुस्कान, अभय संग उपासना, अनिकेत संग खुशबू, आदित्य संग करिश्मा, दुर्वेश संग रुचि, बलवीर संग शिवानी, सचिन संग मोहिनी, गौरव संग रानी, अशोक कुमार संग राधा, सत्यम संग काजल, जदुवीर संग खुशबू, रोहित संग अन्नू, शिवेंद्र कुमार संग काजल, अनिल संग रूबी, अर्जुन संग गुंजा देवी तथा राज संग तनु शामिल है।
सामूहिक विवाह में छब्बीस जोड़े बसंत पंचमी पर हुए एक दूजे के
