बीडीओ ने एसआईआर के तहत लोगों की समस्याओं का किया निस्तारण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर आज बीडीओ ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर आज विकासखंड अधिकारी अमरेश चौहान ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लागू की गई एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिन लोगों ने अपने मतदाता सूची में नाम वोट बढ़ाने के लिए बूथ लेविल अधिकारी को साक्ष्य प्रमाण पत्र नहीं दे पाए थे, उन लोगों को निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी किए गए है। जिनके लिए अलग-अलग नोटिस की समस्या सुनने के लिए अधिकारी नामित किए गए। जिसमें विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने अपने कार्यालय पर एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस की समस्याएं सुनीं। वहीं एडीयो पंचायत कृष्णपाल सिंह ने अपने कार्यालय में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का निस्तारण किया। वहीं एडीओ ग्राम्य सुखदेश कुमार ने अपने कार्यालय पर कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया। वहीं विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिस की समस्याओं का निस्तारण कर वरीयता पूर्ण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *