कोलंबिया में लैंडिंग से पहले विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत

समृद्धि न्यूज। कोलंबिया में एक भीषण विमान दुर्घटना हुई है, जिसमें कोलंबियाई सांसद सहित 15 लोग मारे गए हैं। वेनेजुएला सीमा के पास पहाड़ी इलाके में सतेना एयरलाइन का ट्विन-प्रोपेलर विमान कुकुटा से ओकाना जा रहा था। लैंडिंग से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। कोलंबिया की एयरलाइन साटेना के मुताबिक,एसके-4709 रजिस्ट्रेशन वाला बीचक्राफ्ट एयरक्राफ्ट, जिसने कुकुटा-ओकाना रूट पर उड़ान भरी थी, जिसमें 13 पैसेंजर और दो कू्र मेंबर सवार थे, एक हादेस का शिकार हो गया, जिसमें सभी 15 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *