समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चंद्रनगर चौकी के राजगढ़ गांव में अचानक खजाना मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दावा किया जा रहा है कि गांव की सडक़ पर डाली जा रही मिट्टी में सैकड़ों साल पुराने सोने के सिक्के निकले हैं। छतरपुर जिले से 50 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड के प्राचीन राजगढ़ किले के पास गांव में जब मिट्टी की खुदाई के दौरान सडक़ पर पुराना खजाना निकल आया। खजाने की खबर आग की तरह फैल गई, आधी रात को किले के पास ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। चन्दनगर चौकी इलाके में 300 साल पुराना राजगढ़ गांव में किला बना है। जो इतिहासिक धरोहर के रूप में जाना जाता है, जो अब राजगढ़ पैलेस ने नाम से जाना जाता है, इसका इतिहास कई सदियों पुराना है और यह बुंदेला राजवंश की वास्तुकला का प्रतीक हुआ करता था। राजगढ़ गांव के सरपंच अहिरवार रमेश प्रसाद बिल्ला ने बताया कि राजगढ किले के पास शंकर जी का स्वर्गेश्वर नाम का मंदिर है, यहां बसंत पंचमी पर मेला लगता है, तो रास्ते को सपाट करवाने के लिए मिट्टी डाली गई थी, पप्पू पाल की जेसीबी मशीन से रास्ता प्लेन करवाया गया था, बीते दिन बारिश हुई थी, गांव की कुछ घोसी परिवार की महिलाये शौच के ये गई थीं, उसी दौरान उनको कुछ चमकता हुआ दिखा था, तो उसे उठाकर वो घर लेकर आ गई। जैसे ही सिक्के मिलने की बात पुख्ता हुई, मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हालात ऐसे बन गए कि लोग अपने घर से टॉर्च लेकर निकल आए और रात भर मिट्टी खोदकर सिक्के तलाशते रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग अफरा-तफरी के बीच जमीन से कुछ बटोरते नजर आ रहे हैं, हर कोई इस गुप्त धन का हिस्सा पाने की होड़ में लगा रहा। गांव के सरपंच के अनुसार, कुछ लोगों को सोने के सैकड़ों साल पुराने सिक्के मिले हैं, जिसकी लिस्ट सरपंच ने बनाई है, जानकारी लगते ही स्थानीय चन्द्रनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक 15 लोगों को मिलने की जानकारी सामने आई है।
रात भर टॉर्च लेकर खुदाई करते रहे लोग, 500 साल पुराने सोने के सिक्के मिलने का दावा
