हलिया (मिर्ज़ापुर):लालगंज तहसील में यूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं व संवर्ण समाज के लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाए जाने की खबर मिलते ही विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ और सर्वोच्च न्यायालय के प्रति जताया आभार।
लालगंज तहसील परिसर में गुरुवार को तहसील के अधिवक्ता एवं संवर्ण समाज से जुड़ी लोगों ने भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए कानून का खुलकर विरोध किया। केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन करते हुए पूरे तहसील परिसर में चक्रमण किया गया। इसके बाद जानकारी मिली कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून को रोक लगा दिया गया है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाई जाने का स्वागत किया है। इस अवसर पर चंद्र दत्त त्रिपाठी, भानु तिवारी, आशीष तिवारी, अनिल शुक्ला, केदारनाथ शुक्ला, सूर्य प्रताप सिंह, मनोज दुबे, श्याम जी दुबे, कैलाश पति त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, अशोक सिंह, दिलीप दुबे, हृदय शंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
यूजीसी को लेकर तहसील पर हुआ विरोध प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाते ही फैसले का स्वागत किया
