डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

समृद्धि न्यूज। मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर रात में चार फायरिंग राउंड की आवाजें सुनी गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। वहीं रोहित शेट्टीके घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करती दिख रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है और हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके इर्द-गिर्द बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर है। बता दें कि घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पुलिस द्वारा उनके घर की सुरक्षा करते हुए देखा जा सकता है। इलाके को पेशेवर निगरानी में रखा गया है और अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *