पटना: बिहार की राजधानी पटना के पास बिहटा में भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के हैं और सभी मनेर उर्स मेला देखकर भोजपुर लौट रहे थे। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और घायलों में 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालू लोड ट्रक लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इस कारण हादसा होता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और ट्रक चालक को गिरफ्तार करे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
