मेला श्रीरामनगरिया में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, अपर जनपद न्यायाधीशगण दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संजय कुमार तथा सी0जे0एम0 घनश्याम शुक्ला, सिविल जज जयवीर सिंह व दीपिका रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिलगण शिव नरेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता परा विधिक वालंटियर्स, नरेन्द्र सिंह परिहार, यशपाल सिंह, देवराज सिंह, हेतराम, धनदेवी, अंजली, परिवार कल्याण समिति की सदस्यगण गुंजा जैन, भावना गुप्ता, मालती देवी, शिवांगी तिवारी, वाणी मिश्रा के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी फर्रुखाबाद के उपाध्यक्ष शीश मेहरोत्रा, जिला प्रशासन की डॉ0 रंजना राणा तथा सतीश गुप्ता को जनपद न्यायाधीश द्वारा साल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रचलित कार्यों तथा विधिक जानकारी देकर मेला श्रीरामनगरिया के सभागार में उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया। सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनमानस से अपील की गई कि कार्यक्रम से विधिक राय प्राप्त कर अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने का काम करें। अपर जनपद न्यायाधीश मेराज अहमद द्वारा गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार तथा डिप्टी चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा व कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस तथा सभी न्यायाधीश गण, अधिवक्तागणों को धन्यवाद व आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जादूगर गोगा द्वारा अपने जादू के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *