समृद्धि न्यूज। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। खेमचंद मेतई सुमदाय से आते हैं, सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के साथ ही वो इंजीनियर रहे हैं। 62 साल से खेमचंद सिंह बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे, उनका सियासी रसूख इस बात से समझा जा सकता है कि वो 2022 में सीएम पद के दावेदार थे, खेमचंद संघ के करीबी माने जाते हैं। मणिपुर में आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म होना वाला था। इससे पहले ही एनडीए में सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई थी। इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक में मंगलवार को युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ युमनाम खेमचंद के मणिपुर के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
#WATCH | BJP leader Yumnam Khemchand Singh elected as the legislature party leader, in the Manipur Legislative Party meeting in Delhi. pic.twitter.com/TV4AHACZpW
— ANI (@ANI) February 3, 2026
