अमेरिका ने मार गिराया ईरानी ड्रोन

समृद्धि न्यूज। अरब सागर में अमेरिकी सेना ने ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। ईरान का शाहेद-139 ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहा था। खतरे को देखते हुए अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट ने ड्रोन को निशाना बनाकर गिरा दिया। अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह ड्रोन अमेरिकी युद्धपोत की तरफ बढ़ रहा था। इस घटना के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ सकता है। पहले ही दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है और अब ड्रोन को निशाना बनाने के बाद युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक अब्राहम लिंकन और कई गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर इस इलाके में तैनात किए हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक ईरान पर हमले को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। दूसरी तरफ ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल को निशाना बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *