आकांक्षी ब्लाक के तहत सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 विधायक और चेयरमैन ने स्टालों का किया निरीक्षण कर ली जानकारी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के एक गेस्ट हाउस में सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आकांक्षी ब्लॉक नवाबगंज के तहत हुआ। जिसमें स्थानीय विधायक सुशील कुमार शाक्य और चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा अपनी उपस्थिति और गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बने रहे।
विधायक सुशील कुमार शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि पहले विकास खंड नवाबगंज में योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन उनकी निगरानी नहीं होती थी कि काम हुआ है या नहीं। उन्होंने जोर दिया कि देश तेजी से विकास कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में घर-घर शौचालय बन रहे हैं। उन्होंने सभी से शौचालयों की उचित देखभाल करने का आग्रह किया, क्योंकि इनसे बीमारियों में कमी आई है। विधायक ने लोगों से मतदाता सूची में अपने नाम जांचने और जिनका नाम नहीं है, उन्हें फॉर्म नंबर 6 भरकर जमा करने की अपील भी की। चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने विकास कार्यों में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि नवाबगंज नगर में बच्चों के पढऩे के लिए एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नवाबगंज में आकांक्षी योजना के तहत कई कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिन सिंह ने किया। इस अवसर पर बीडीओ अमरेश चौहान, सीएचसी प्रभारी लोकेश शर्मा, सीडीपीओ मीनाक्षी सिंह, एडीओ ग्राम विकास सुखदेश सिंह, एडीओ पंचायत किशन पाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, नीति विभाग अधिकारी इंदल बाबू, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा और एडीओ समाज कल्याण अंकुर कटियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सुशील कुमार शाक्य ने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। विधायक शाक्य और चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने कार्यक्रम में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों से उनके बारे में जानकारी ली। विधायक ने बीडीओ अमरेश चौहान को दो स्टालों को बाहर भी लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, अनुज राजपूत, मोनू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी का मंच पर बैठना और लोगों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाना चर्चा का विषय रहा। उनकी हर गतिविधि पर लोगों की नजर थी। इस मौके पर जब अमर सिंह राणा ग्रुप फोटो खिंचवा रहे थे तब उन्होंने काले रंग का चश्मा पहना हुआ था। बाद में जब वे मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने अपना चश्मा बदल लिया और सफेद चश्मे में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *