कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज नौखंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज होते होते लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष के सर्वेश, रजत, आदेश एवं दूसरे पक्ष से सतीश, नन्हीं देवी, रामसिंह घायल हो गये। दोनों पक्षों ने थाना कमालगंज में तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई को कहा गया एवं सभी घायलों का सीएचसी कमालगंज में मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग घायल
