कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों भिड़े, लाठी-डंडे चलने से कई घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के एक मोहल्ला में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोप है कि मंगलवार को कस्बा के चिकों वाली गली निवासी एक युवक अपनी कार को पड़ोसी युवक की जगह पर खड़ा कर देता है। जिसे पड़ोसी युवक ने खड़ा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। शाम तक दोनों पक्षों का समझौता हो गया। दूसरे दिन बुधवार शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज में भेज दिया। इसी बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक व उसके घर की महिलाएं जिसकी जगह पर गाड़ी खड़ी करने की आपत्ति जताई। उसके दरवाजे पर जाकर मारपीट करते दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *