मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कालेज में त्रिस्तरीय वक्तृत्व उत्कृष्टता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व आयुर्वेद परिषद के तत्वावधान में आयोजित आयुर्वेद वाणी-त्रिस्तरीय वक्तृत्व उत्कृष्टता प्रतियोगिता के अंतर्गत मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में कॉलेज स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच एवं उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल को विकसित करना है। प्रतियोगिता में कुल 17 स्नातक (यूजी) छात्रों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सभागार में धन्वंतरी वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। जिसमें डा0 वी0एस0 यादव, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 जितेन्द्र रॉय गौर एवं डॉ0 संथोष नायर सम्मिलित थे। संचालन डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 4़1 मिनट का समय निर्धारित था, जिसका अनुशासनपूर्वक पालन डॉ0 आनंद बाजपेयी एवं डा0 अरीब हुसैन द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट आयोजन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ0 शीलू गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत परिणामों की घोषणा डॉ0 रीता सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिनमें आत्मविश्वास, नेत्र संपर्क, भाषण की संरचना तथा स्वर नियंत्रण जैसे बिंदु प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में 2024 बैच के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2025 बैच की अनन्या तथा 2021 बैच किशन ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2021 बैच की आंचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या डॉ0 मनोमनी एल, उप-प्राचार्या डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 वेणुएन,डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 भारती पंचाल, डॉ0 रेशमा, डॉ0 उदय सहित अन्य प्राध्यापकगण, इंटन्र्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्राचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में वक्तृत्व कौशल, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *