नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज नगर पंचायत के मोहल्ला बरतल गांव में सोमवार रात एक अजीमुश्शान जिक्रे मुस्तफा कॉन्फ्रेंस और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जलसा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलग्राम शरीफ से सैयद हजरत उवैस मुस्तफा वाश्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सैयद उवैस मुस्तफा वाश्ती ने उपस्थित लोगों को दीन की तालीम दी और उस पर अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि चोरी, बेईमानी और झूठ से बचना चाहिए। सभी को बड़ों और छोटों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही हमारा धर्म और मजहब सिखाता है। वाश्ती साहब की बातों को सुनकर और उन पर अमल करने और दीन पर चलने के लिए और उनके मुरीद बनने के लिए लोगों ने कलमा पढ़ा और उनके साथ-साथ कलमा पढक़र मुरीद हो गये। इस अवसर पर फर्रुखाबाद से मुफ्ती मोहम्मद शमशाद चतुर्वेदी और मौलाना जैनुल आब्दीन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में ग्राम चँदनी के हाफिज आरिफ रजा, हाफिज जीशान खां, हाफिज फैजान खां, हाफिज अब्दुल मजीद, हाफिज मजर अली, हाफिज समीर रजा, हाफिज कारी अरमान रजा और हाफिज सहवाज रजा सहित कई गांवों के हाफिज, मौलाना और कारी जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। नवाबगंज नगर पंचायत के जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य और थाना अध्यक्ष राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जलसे के मिनजानिब बाबा कोटेदार आरिफ अली, फारूक अली और स्थानीय लोगों में ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर वली मोहम्मद, फरमान अली, साबिर खां, रियाज खां, मुन्ने खां, बब्लू खां, निजाकत खां और मुफीद खां सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जिक्रे मुस्तफा कॉन्फ्रेंस और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जलसे का हुआ आयोजन
