हवन पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 29वीं पुण्यतिथि मनायी गई। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज लोहाई रोड पर हवन पूजन के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। परिवार के लोगों ने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा बताये गये संकल्पों को दोहराया। आर्य समाज के हरिओम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न कराया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी ने हवन यज्ञ में आहूतियां दी। हरिदत्त द्विवेदी व प्रियांक द्विवेदी, गरिमा द्विवेदी आदि ने श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में भाजपा नेता व समर्थकों ने पहुंचकर स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इससे पूर्व सुबह परिवार के लोगों ने पांचाल घाट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री, लालाराम दुबे, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, राजू गौतम, सोनी शुक्ला, मुकेश चौरसिया, श्याम सुंदर लल्ला, बाबू अग्निहोत्री, चित्रा अग्निहोत्री, बृजकिशोर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, डा0 सचिन दुबे, विनोद अग्निहोत्री, अनुराग दुबे, सत्येन्द्र सिंह, राकेश सक्सेना, मीना मिश्रा, नेहा मिश्रा, गायत्री मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की मनाई गयी 29वीं पुण्यतिथि
