नगर मजिस्टे्रट ने गौशाला धर्मपुर कटरी का किया निरीक्षण

दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित, बरसात का गंदा पानी भरा मिला गौशाला मैनेजर को व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर मजिस्टे्रट सतीश चन्द्र ने कटरी धर्मपुर गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा बरसात का गंदा पानी भरा मिला। जिस पर उन्होंने गौशाला मैनेजर को फटकार लगायी और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। रविवार को नगर मजिस्टे्रट//गौशाला के नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र ने राजकीय गौसदन कटरी धर्मपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गौशाला परिसर में बरसात का गंदा पानी भरा मिला। पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने गौशाला मैनेजर दिनेश दुबे को पानी निकलवाने के निर्देश दिये। गौशाला में ६२ गौंवश मिले, जिनके टैग नहीं लगाये गये थे। सिटी मजिस्टे्रट ने मैनेजर को टैग लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गौवंशों को लेकर तहसील स्तर पर हर महीने बैठक का आयोजन होगा। गौशाला में ईंट बिछवायी जायेगी। जिससे गंदगी न हो। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्टे्रट को १२ गौपालकों की जानकारी दी गई, लेकिन मौके पर १० गौपालक मौजूद मिले, जबकि दो कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए गौशाला मैनेजर को निर्देश दिये। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *