सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में अभी से जुटने के दिये गये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने सभी पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिये। आगामी २०२४ लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा देश में सैनिकों का योगदान सबसे बड़ा योगदान होता है। मातृभूमि की सेवा करते-करते सैनिक शहीद हो जाते हैं। उनको नेता जी ने सम्मान देने का काम किया। नेता जी के बताए हुए रास्ते पर पार्टी को आगे बढऩा है। सैनिक बहुत ही अनुशासित सिपाही होते हैं वह जिस कार्य को करते हैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं। आप लोगों के कंधों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे आशा है आप लोग पूरी इमानदारी से पार्टी को मजबूत करेंगे। तमाम सैनिकों ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता के0के0 यादव सैनिक प्रकोष्ठ ने की। उन्होंने कहा की पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का हम संकल्प लेते हैं और दिन-रात पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम बचनबद्ध हैं। साथ ही अन्य साथी बेंचेलाल यादव, अमित कुमार यादव, छोटे सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, धीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मदन पाल, योगेंद्र सिंह, मान सिंह, मोहम्मद महरउद्दीन, वेद प्रकाश, शंभू दयाल, इफ्तखार हुसैन, राजेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम सैनिक मौजूद रहे। ——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *