एसपी के बाद अब एसएसआई बनकर युवक को धमकाने का ऑडियो वायरल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक बनकर एक युवक को धमकाने का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब एसएसआई बनकर एक युवक को धमकाने व गाली-गलौज करने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी प्रद्युम पुत्र प्रवीन नामक युवक को एक फोन आता है और फोन उठाते ही बात करने वाला व्यक्ति गालियां देना शुरु कर देता है। जब वह पूछता है कौन बोल रहा है तो वह अपने आपको कोतवाली का एसएसआई बताता है। बीते दिनों कोतवाली फतेहगढ़ के जयनारायन वर्मा रोड स्थित उपेन्द्र कुमार को भी फोन पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नाम से फोन कर धमकाने का मामला सामने आने पर युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से सैनिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी बनकर बात करने वाला आरोपी अभी भी फरार है। वहीं रविवार को थाना कादरीगेट के क्षेत्र चांदपुर के रहने वाले प्रद्युम को भी फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने व धमकाने वाला व्यक्ति अपने आपको कोतवाली का एसएसआई बता रहा है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग चर्चा करने लगे कि लोग अभी तक एसपी के नाम से अब एसएसआई के नाम ऑडियो सामने आया है। ———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *