विकास कार्यों में जनपद ने पाया चौथा स्थान

अधिकारियों को डीएम ने अगले माह रैंक सुधारने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यो की जनवरी माह की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे विकास कार्यों में जनपद ने 04वां स्थान प्राप्त किया है। बैठक में 29 विभागों की 77 योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में सबसे खराब सी0 श्रेणी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का कार्यक्रम शादी अनुदान योजना में 40 रैंक व 10 में से 5 अंक प्राप्त हुए है। उद्योग विभाग का कार्यक्रम ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण योजना में 72 रैंक व 10 में से 5 अंक प्राप्त हुए है। जल निगम ग्रामीण विभाग का कार्यक्रम जल जीवन मिशन की रैंक 41 प्राप्त हुई है व 10 में से 7 अंक प्राप्त हुए है। पर्यटन विभाग का कार्यक्रम राज्य योजना में 63 रैंक प्राप्त हुई है व 10 में से 8 अंक प्राप्त हुए है। ग्राम्य विकास विभाग का कार्यक्रम डेएनआरएलएम आरएफसीआई एफ में रैंक 11 है व 10 में से 6 अंक प्राप्त है। पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम 15वॉ वित्त आयोग ग्राम पंचायत में 40 रैंक प्राप्त हुई है व 10 में से 6 अंक प्राप्त हुए है। उद्योग विभाग के कार्यक्रम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 36 रैंक प्राप्त हुई है। चिकित्सा विभाग का कार्यक्रम एम्बुलेंस 102 में 65 रैंक व एम्बुलेंस 108 में 73 रैंक प्राप्त हुई है। डीएम ने विभागों के अधिकारियों को अगले माह रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *