मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वैश्विक थीम यूनाइटेड बाय यूनिक के अंतर्गत मनाया गया। जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति की विशिष्ट आवश्यकता के अनुरूप समन्वित एवं मानवीय दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा। चिकित्सा विभाग द्वारा अगद तंत्र विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर की शीघ्र पहचान, रोकथाम, जीवनशैली में परिवर्तन, स्क्रीनिंग तथा आयुर्वेदिक एवं समन्वित चिकित्सा दृष्टिकोण पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरि वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन 2020 बैच की छात्रा सौम्या ने किया। स्वागत भाषण डा0 रूमा डे द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों एवं थीम के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ0 मनोरमणि ने दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं में कैंसर के कारणों, उसकी रोकथाम तथा समय पर जांच और जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण जागरूकता पॉडकास्ट का विमोचन रहा। जिसमें डॉ0 रूमा डे एवं डा0 संतोष नाइक ने कैंसर क्या है, इसके कारण, जोखिम कारक तथा कैंसर देखभाल में आयुर्वेद की भूमिका पर सारगर्भित चर्चा की। इस पॉडकास्ट की पटकथा डॉ0 सुमन कुंडू द्वारा लिखी गई, जबकि वीडियो को प्रभावशाली बनाने में डॉ0 कविता नेगी एवं डॉ0 उमा भारती का विशेष योगदान रहा। पीपीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठ स्नातक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा0 रीता सिंह, डॉ0 शीलू गुप्ता एवं डॉ0 वेणु एन रहे। प्रथम पुरस्कार अभिजीत मौर्य को कैंसर जागरूकता, रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं समन्वित स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण विषय पर प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 2021 बैच के किशन को युवा वयस्कों में कैंसर का बढ़ता बोझ विषय पर तथा तृतीय पुरस्कार 2023 बैच की सुमैरा फातिमा को कैंसर जागरूकता, रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं समन्वित दृष्टिकोण विषय पर प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार 2021 बैच की श्रुति को सर्वाइकल कैंसर आधुनिक स्क्रीनिंग एवं आयुर्वेदिक ज्ञान का समन्वय विषय पर दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके निर्णायक डॉ0 मनोरमणि एवं डॉ0 जितेन्द्र रहे। इस प्रतियोगिता में 2020 बैच की समृद्धि शुक्ला को कैंसर और हम विषय पर प्रथम पुरस्कार, 2020 बैच की सिमरन को कैंसर सर्वाइवर की यात्रा विषय पर द्वितीय पुरस्कार तथा 2021 बैच की आराध्या राजनंदिनी एवं प्रियंका को कैंसर का शीघ्र निदान विषय पर तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक सत्र में 2023 बैच के छात्रों अनुराग सिंह, रोहित सिंह, प्रांजय कुमार, शुभम श्री, आकाश राव, नवीन कुमार चौहान, हृतिक हलदार, सोनू कुमार सिंह, देवांश गुम्बर, वैभव सिंह एवं रमन सिंघल द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 संतोष नाइक ने किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ0 नितुश्री, सहित डॉ0 फिरोज अहमद, डॉ0 वीएस यादव, डॉ0 ज्ञानेंद्र गुप्ता, डॉ0 गगन, डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 शिव ओम दीक्षित, डॉ0 रेशमा, डॉ0 श्वेता राठौर, डॉ0 आशा, डॉ0 दीपा, डॉ0 उदय, डा0 आनंद बाजपेयी, डा0 आरिब हुसैन, डा0 अरुण कुमार पांडेय, डा0 कविता शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *