थानाध्यक्ष ने ढाईघाट पुल पर रुट डियूटी का किया निरीक्षण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कावड़ यात्रा को लेकर थानाध्यक्ष ने ढाईघाट गंगा पुल तथा रूट की तैयारियों का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार सावन का महीना शुरु होते ही कावड़ यात्राओं का दौर शुरु हो गया है। सावन के महीने में ही भक्तगण भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनायें करते हैं। शहर से लेकर गांव तक भोलेनाथ के भक्त गण जो कांवर यात्रा के साथ गंगा घाट जाते हैं यहां गंगा स्नान तथा पूजा अर्चना के बाद जल भरकर भगवान शिव के दरबार में जाकर जलाभिषेक करते हैं। भोलेनाथ के भक्त जो कांवड़ यात्रा के साथ बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुजरते हैं जगह-जगह भक्तगणों का स्वागत सत्कार माल्यार्पण कर किया जाता है। भगवान शिव के धाम में पूजा प्रसाद बेल पत्र, धतूरा, गांजा, भांग जो भगवान भोलेनाथ को अर्पित करते हैं साथ ही घर परिवार समाज तथा देश की खुशहाली की कामनायें करते हैं। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। अधिकांश लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना में मग्न होकर उपवास भी रखते हैं और स्थानीय मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी करते हैं। कांवड़ यात्राओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए शमशाबाद थाना पुलिस ने रविवार को ढाईघाट शमशाबाद पहुंची। जहां गंगा नदी के पुल के निकट रूट ड्यूटी का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज सिंह भाटी ने पुलिस फोर्स के साथ ढाईघाट शमशाबाद में जहां एक ओर गंगा नदी के हालात देखें, वहीं पुल से गुजरने वाले लोगों से आवश्यक जानकारी भी की। उन्होंने सावन के महीने में उफना रही गंगा नदी को हालातों को देखते हुए लोगों से एतियात बरतते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा लापरवाही किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। किसी की जान भी जा सकती है। इसलिए सतर्कता बरतें सचेत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *