ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ कानपुर रेलवे मार्ग के सोनिक रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी विशाल 21 वर्ष पुत्र राजकुमार जो ठेकेदारों के साथ काम करता था। शनिवार सुबह वह सोनिक रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैक्टर का भाड़ा उतारने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक
विशाल अपने परिवार का इकलौता और उसकी तीन बहनें हैं। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में मदद करता था। बेटे की असामयिक मौत से माता-पिता और बहने रो रो हाल बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *