महाशिवरात्रि पर निकाली गई सैकड़ों झाकियों के साथ भव्य शिव शोभायात्रा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि के पर्व पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोषों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों झांकियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विशाल शिव शोभायात्रा श्रीझंडेश्वर महादेव मंदिर से झांकियां एकत्रित होकर युवाओं ने त्रिशूल लेकर यात्रा में भाग लिया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भक्ति संगीत की धुन पर झूमते हुए शोभायात्रा में सौ से अधिक झांकियां शामिल थीं। इनमें विभिन्न देवी-देवताओं के रूप मे कलाकार, सजे-धजे रथ और सबसे आगे गजराज चल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में शिरकत की।

नगर के प्रमुख मंदिर झंडेश्वर महादेव मंदिर, अन्नपूर्णाधाम मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर और कल्याणी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह शिवभक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी रूप में श्रीगणेश, साधु-संत, राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता, पुलिस बल और पीएसी जवान शामिल थे। यह यात्रा कमला भवन से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, आईबीपी, नगर पालिका, कसाई चौराहा, धवन रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर कोतवाली, अचलगंज तिराहा, टाइप टू कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर और डीएसएन कॉलेज से होते हुए वापस झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शिव बारात में सजी बग्घियां, घोड़ों पर सवार देवी-देवताओं के वेश में बच्चे, भूत-प्रेत के रूप में झूमते कलाकार और सामाजिक व राजनीतिक कटाक्ष करती तख्तियां लिए बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने। डीजे और ढोल की धुन पर नाचते भक्तों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा समिति के संयोजक चंद्रप्रकाश गुप्ता और विनोद शर्मा सहित धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत शुक्ल, कमलेश शुक्ल, आर.बी. सिंह, राकेश सिंह, रामसुमेर सिंह, मनीष चंदेल आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी, सीओ सोनम सिंह, विभिन्न थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *