सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थ, पार्टी में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत रही है। उनके साथ इस अवसर पर तीन महिला नेत्रियों समेत कई और नेता भी सपा में शामिल हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारे पास फूल आ गए हैं, लेकिन कुछ के फूल मुरझा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह की हवा खराब है और मुख्यमंत्री जी खिलाड़ी तो हैं, लेकिन अब खेल नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राफेल डील पर भी सवाल उठाए और कहा कि मेक इन इंडिया की क्या स्थिति है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में शामिल करने से पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे हमेशा नेताजी मुलायम सिंह यादव से प्रभावित रहे हैं और जब भी उनसे मिलेए उन्हें अपना नेता मानाण् मैं हमेशा से नेताजी से प्रभावित रहा हूंण् भले किसी पार्टी से जुड़ा रहाण् मैं जब भी आपसे ;दिवंगत मुलायम सिंह यादवद्ध मिलाए मैंने हमेशा कहा कि मैं आपको अपना नेता मानता हूंण् सम्मान करता हूंण् आज मैं अखिलेश जी का भी आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *