सचल दल में एक महिला शिक्षिका की नियुक्ति होगी अनिवार्य
फर्रुखाबाद, समद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन ेएवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों के लिए बोर्ड के सचिव ने दिशा निर्देश जारी किये हैं। जिसमें कहा गया है कि किसी पेपर की परीक्षा के लिए अधिकतम आधा घंटा तक देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक इसके अलावा उत्तर पुस्तिका पर मुद्रित क्रमांक का उपस्थिति पत्रक पर परीक्षार्थी द्वारा अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। इस बात को संबंधित कक्ष निरीक्षक पालन करना सुनिश्चित करेंगे। बोर्ड परीक्षा १८ फरवरी से आरम्भ होकर १२ मार्च तक चलेंगी। प्रश्न पत्रों की समय सीमा ३:१५ घंटे की रहेगी। जिसमें शुरु के १५ मिनट प्रश्न पत्र को पढऩे के लिए हैं। दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए को परीक्षा हेतु निर्धारित अवधि के अतिरिक्त २० मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अलग से मिलेंगे। हर कक्ष में दो शिक्षक कक्ष निरीक्षक हेतु नियुक्त किया जाना अनिवार्य है। कक्ष निरीक्षकों के पास उनका परिचय पत्र, आधार कार्ड रहना केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करायेंगे। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष शिक्षक निरीक्षक किसी भी सूरत में नहीं लेंगे, इसलिए सचल दल में एक महिला शिक्षक को रखा जाना अनिवार्य है।
आधा घंटा देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भी परीक्षा में बैठने के बोर्ड सचिव ने दिये निर्देश
