नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोडऩा था।
मंच पर उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने अपने संबोधनों में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और सामूहिक सहयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बदलते समय में संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ आपसी सद्भाव बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई वक्ताओं ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में शामिल होने का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को एक मंच पर लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह जिला प्रचारक, रजत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, रामनिवास खंड संघ चालक, वीर सिंह खंड कार्यवाह, रीता पाठक, सुखनंदन, रजत पाल, सर्वेश राजपूत, अनुपम और शिव ओम राठौर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों पर दिया गया बल
