नकलविहीन परीक्षा को लेकर डीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आज, अचलगंज कस्बा में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और सुरक्षा इंतजामों का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को विशेष सतर्कता बरतने, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने और परीक्षार्थियों के लिए सुगम एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *