समृद्धि न्यूज। देश में रमजान का चांद दिख गया है। अब गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा, सऊदी अरब में चांद मंगलवार को ही दिखा था। आमतौर पर भारत और खाड़ी देशों के बीच रमजान की शुरुआत में एक दिन का अंतर रहता है। अब देशभर में मुस्लिम समुदाय 19 फरवरी से अपने रोजे शुरू करेगा। साल 2026 में 17 फरवरी को सऊदी अरब में चांद के दीदार के साथ ही रमजान के पाक माह की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, भारत में 18 फरवरी को चांद दिख गया है। रोजा इस्लाम में एक अहम इबादत है। इसमें मुसलमान सूरज निकलने से पहले सहरी करते हैं। फिर सूर्यास्त तक खाने पीने से दूर रहते हैं। सूर्यास्त के समय इफ्तार कर रोजा खोला जाता है, रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं बल्कि मन, वाणी और व्यवहार को भी शुद्ध रखने की प्रक्रिया मानी जाती है।
