शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटा घायल हो गये। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सोमवार को मोहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा निवासी ३० वर्षीय बंटू पुत्र राधेश्याम अपनी ५० वर्षीय बीमार मां राममूर्ति के साथ दवाई लेने बाइक से शमशाबाद आया था। वापस लौटते समय शमशाबाद बाजार के पास एक अन्य बाइक चालक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे मां-बेटा घायल हो गये। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। फोटो परिचय- ——————–
