कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सी0पी0 विद्या निकेतन में नर्सरी विंग के बच्चों की उपलब्धियों को सम्मानित करने हेतु प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात नन्हें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इतनी शक्ति देना दाता मेरे चेहरे मुस्कान बने तथा आई एम स्ट्रांग जैसे प्रेरणादायक गीतों पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र राघव ने समाचार वाचन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयुष और आराध्या ने भी गीत की अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। सम्मान और प्रोत्साहन के अवसर पर प्ले ग्रुप के बच्चों ने रंग-रूप, संख्या पहचान, रंग पहचान तथा क्राफ्ट प्रदर्शन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सी0पी0 ग्रुप ऑफ स्कूल्ज की निदेशिका डॉ0 मिथलेश अग्रवाल के साथ मुख्य अतिथि महेंद्र राजपूत एवं सुशील राजपूत उपस्थित रहे। मिथलेश अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर उनका मार्गदर्शन कर पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के जीवन में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने तथा उनकी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ्रधानाचार्य आर0के0 बाजपेई ने बच्चों के उत्साह बढ़ाने के लिए उनकी उपलब्धियों हेतु बधाई देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। जिसमें उन्होंने उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों और शिक्षकों का हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हिवा, प्रीति अग्रवाल एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रिचा सक्सेना, रेनू अरोड़ा, सीमा अरोड़ा, सुनीता, रंजना, प्रभा, अंजली, वंदना, सोनू, रितिक, राहुल, मोहित के अलावा अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सी0पी0 विद्या निकेतन में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन
