सड़क से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

सड़क से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब यूपी के नोए़डा और गाजियाबाद से कानपुर (Noida-Kanpur Highway) तक एक नया ग्रीन फिल्ड हाइवे बनने जा रहा है. यह एक्सप्रेस वे यूपी के दस शहरों से जोड़ेगा. यह हाइवे करीब 380 किलोमीटर लंबा होगा. बताया जा रहा है जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा. इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. यह ग्रीन फिल्ड हाइवे बनने के बाद नोएडा से गाजियाबाद की दूरी मात्र साढ़े तीन घंटे में पूरी जा सकेगी. इसका निर्माण एनएचएआई (NHAI) ग्रीन हाइवे नीति के तहत किया जाएगा.

इन शहरों से गुजरेगा नया हाइवे
जानकारी के मुताबिक, यह नया ग्रीन फिल्ह हाइवे यूपी के शहर जिलों ने गुजरेगा. यह एस्कप्रेस वे हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत गाजियाबाद और कानपुर को कनेक्ट करेगा. अभी NH-91 हाइवे गाजियाबद और कानपुर को जोड़ता है. यह हाइवे 468 किलोमीटर लंबा है. NH-91और ग्रीनफील्ड हाइवे के बाच करीब बीस किलोमीटर की दूरी है. ये नया हाइवे बनने से यूपी में डेवलपमेंट को नई दिशा देगा.

90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा

बताया जा रहा है इस नए हाइवे के लिए अधिग्रहण काम लगभग पूरा हो चुका है. लगभग 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित हो चुकी है बाकी जमीन भी जल्द ही अधिग्रहित की जाएगी और काम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही हाइवे पर सब-वे के अलावा एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का भी निर्धारण किया जाना है. हाइवे के आसपास हरे-भरे पेड़ भी लगाए जाएंगे. इस हाइवे का निर्माण कार्य साल 2025 तक पूरा किया जाना तय हुआ है. इस हाइवे के बनने के बाद आसपास के क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *