समृद्धि न्यूज। बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार सुबह रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बदायूं में बारातियों से भरी प्राइवेट बस और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
