मिर्जापुर में बंद हाल में संजय निषाद ने की बैठक

मिर्जापुर: मिर्जापुर में निषाद पार्टी की महत्वपूर्ण और विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने बंद हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। यह कोई सामान्य बैठक नहीं थी, बल्कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक रणनीतिक मंथन था। माहौल गंभीर था, लेकिन ऊर्जा से भरा हुआ। हर कार्यकर्ता के चेहरे पर जिम्मेदारी का भाव साफ दिख का भाव साफ दिख रहा था। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारी और खास तौर पर मझवा विधानसभा सीट को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। यूजीसी एक्ट प्रोटेक्शन एक्ट में अपर कास्ट के छात्रों को भी प्रोटेक्शन मिलना चाहिए, हर एक जाति को प्रोटेक्शन मिलना चाहिए इस पर भी चर्चा हुई। वहीं शंकराचार्य के ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर संजय निषाद बोले कि मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है, जांच के बाद सारी बाते क्लियर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *