एंबुलेंस की टक्कर से ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

गुस्साये लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाकर घायल को सीएचसी पहुंचाया
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर दोनों फरार हो गये। घटना से गुस्साये लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर घायल को सीएचसी भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी शिवराम ठाकुर दोपहर बाद लगभग 3 बजे किसी काम से बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। जैसे ही शिवराम गांव वीरपुर से निकले और ब्रह्मदेव के पास पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवराम बाइक समेत बगल में चल रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे घुस गए। जिस कारण ट्रैक्टर का पहिया शिवराम के ऊपर चढ़ गया। पहिया चढऩे से शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर व एम्बुलेंस को पकड़ लिया, लेकिन मौका देकर दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों ने भागकर उनका पीच किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। गुस्साए लोगों ने सडक़ पर जाम लगाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक सडक़ पर जाम बना रहा। सूचना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। पुलिस ने घायल शिवराम को सीएचसी नवाबगंज भेजा और क्षतिग्रस्त बाइक, ट्रैक्टर व निजी एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *