कम्पिल, समृद्धि न्यूज। अज्ञात कारणों से चाट भंडार की दुकान में आग लग गई। दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी निशांत सैनी की चाट भंडार की दुकान मैन चौराहा पर स्थित है। रविवार की देर रात दस बजे वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। लगभग ग्यारह बजे बाजार में मौजूद लोगों ने शटर से धुंआ उठता देख निशांत को सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे निशांत ने दुकान का ताला खोलकर देखा, तो उसमें आग की लपटें निकल रही थी। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकानदार ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक आग से दुकान में रखा लगभग एक लाख पचास हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी फैजान की फर्नीचर की दुकान को भी जद में ले लिया। हालांकि लोगों ने दुकान का सारा सामान निकाल लिया। निशांत के अनुसार दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं है। इसलिए आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने रंजिश में किसी व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।
अज्ञात कारणों से चाट भंडार की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
