ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे थाना मेरापुर के ग्राम रुखईया निवासी रामबाबू (५५) अपने पड़ोसी गांव में एक बरसी कार्यक्रम में हलवाई का काम करने जा रहा था। उनके साथ गांव के ही रामदीप भी बाइक पर सवार थे। गणेशपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामबाबू के परिवार में उनकी पत्नी जावित्री और एक बेटा सोनू है। घटना की सूचना पर अचरा चौकी पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *