युवक को सांप ने डसा, मृत सांप भी अस्पताल लेकर पहुंचे साथी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसके साथियों ने उपरोक्त सांप को मार दिया। साथी युवक व मृत सांप को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सक को दिखाया। फिलहाल चिकित्सक ने युवक का उपचार शुरु कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नगला पजाबा निवासी 23 वर्षीय अभय प्रताप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच अंधेरे में एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में अभय के पैर को एक कपड़े से कसकर बांध दिया ताकि जहर न फैले और उसे तुरंत लोहिया अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में तब अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब अभय के पीछे-पीछे उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए। उनके हाथ में एक पॉलिथीन थी। जिसमें उन्होंने उस मृत सांप को रखा हुआ था। जब मौजूद चिकित्सकों ने पॉलिथीन में सांप को देखा, तो साथियों ने बताया कि इसी सांप ने अभय को काटा है। दोस्तों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सांप को मौके पर ही मार दिया था और डॉक्टर को दिखाने के लिए उसे साथ ले आएए ताकि इलाज में आसानी हो सके। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ0 दीपक तिवारी ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *