– सातवे दिन की तरावीह में कुरान पढ़कर किया गया मुकम्मल
– अमन चैन की मांगी गई दुआएं
समधन, समृद्धि न्यूज। रमज़ान महीने का चांद नजर आते ही मस्जिदों, मदरसों, घरों में तरावीह में कुराने करीम पढ़ने और सुनने का सिलसिला जारी है।
सातवें दिन की तरावीह में कुरान करीम पूरा पढ़कर मुकम्मल किया गया
नगर पंचायत समधन के मोहल्ला लोहिया नगर स्थित मदरसा अरबिया खालिद बिन बलीद में बीता मंगलवार रात मौलाना मुफ्ती रिजवान ने सातवें दिन की तरावीह में पूरा कुरान पढ़कर मुकम्मल किया गया वहीं मौजूद नमाजियों को दीनी बातें बताते हुए मौलाना मुफ्ती रिजवान ने कहा कि अल्लाह ताला ने कुरान पाक की हिफाजत की जिम्मेदारी खुद ली है अल्लाह ने कुरान के चौदहवें पारे में फरमाया कि यह कुराने करीम हमने नाजिल किया है हम ही इसकी हिफाज़त करेंगे।
कुरान को पढ़ना और सीखना कोई उम्र नहीं देखी जाती है बच्चा हों या नौजवान चाहे फिर बूढ़ा हिम्मत करों पढ़ने और सीखनें की कोई मुश्किल काम नहीं है।
आंगे उन्होंने बताया कि अल्लाह ताला ने कुरान करीम की ऐसी हिफाजत फरमाई है कि इस बात से दुनिया हैरान हैं। अगर मुसलमान अल्लाह की तरफ बढ़ जाएं तो उसे कोई दुनिया की चीज पीछे नहीं कर सकती दुनिया के अंदर बड़ी से बड़ी कौमें आएगी वह चाहेगी कि हम मुसलमान को बिल्कुल नेस्तनाबूद कर दें और बिल्कुल जड़ से मिटा दें यह सारे के सारे इरादे और सारे के सारे उनके हथकंडे नाकाम रहेंगे दुनिया से इस्लाम कभी मिटेगा नहीं जब तक अल्लाह को और उसके रसूल्लाह को मानने वाले रहेंगे उन्होंने मुसलमानों से कुराने करीम से गहरा रिश्ता जोड़ने की अपील की गई है। आखिर में मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई।
इस अवसर पर मौलाना मसूद अहमद, हाफिज इसराईल,सिराज खान,फहीम शेख, मोहम्मद आज़म,सिराज अहमद,राजू अली,अरसद शेख, मोहम्मद सलमान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
कुराने करीम से गहरा रिश्ता जोड़े मुसलमान
