फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विगत दिनों मुरैठी निवासी प्रियांशु परीक्षा देकर लौट रहा था। उसी समय रोडवेज बस की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रियांशु अपने पिता का इकलौता बेटा तथा चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। जिला संगठन की तरफ से जिला महासचिव इलियास मंसूरी एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने पार्टी संगठन की तरफ से आंशिक सहायता के रूप में 21 हजार रुपए का चेक पीडि़त परिवार को दिया। प्रियांशु की चारों बहनों को भरोसा दिया कि आज से हम आपके भाई हैं, आपके शादी विवाह में सम्मिलित होकर भाई का फर्ज निभाएंगे। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने परिवार को भरोसा दिलाया राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में भी आपकी स्थिति को लाया जाएगा और भविष्य में भी इस परिवार के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी। इस दौरान सपा जिला सचिव/प्रधान मुरैठी पियूष यादव, राजपाल यादव, जिला सह प्रवक्ता राधेश्याम सविता आदि मौजूद रहे।
शोकाकुल परिवार का दु:ख बांटने पहुंचे सपा नेता, की आर्थिक मदद
