आसपास के लोगों ने खिडक़ी तोडक़र चालक को निकाला बाहर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के बाईपास मार्ग पर बुधवार को एक ट्रक स्टीयरिंग फेल होने से पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और ट्रक की खिडक़ी तोडक़र चालक नितिन कुमार को बाहर निकाला। चालक नितिन कुमार ने बताया कि वह हरियाणा से ट्रक में सामान भरकर मध्य प्रदेश के सतना जा रहे थे। सुबह करीब 4 बजे स्टीयरिंग फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सुबह दो क्रेन बुलाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा किया गया। इस दौरान बाईपास मार्ग पर दोनों ओर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी देरी हुई। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य को रवाना हुए।
स्टीयरिंग फेल होने से पलटा ट्रक, लगा जाम
